जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रामराय में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने वाल्मीकि भवन का उद्घाटन किया। भवन बनने से गांव के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अब समाज के लोगों को छोटे-बड़े आयोजनों, बैठकों और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर मनीषा रंधावा ने कहा कि गांवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। वाल्मीकि भवन का उपयोग समाज के लोग आपसी बैठकों, सामाजिक समारोहों, बच्चों और युवाओं के सामूहिक कार्यक्रमों तथा जागरूकता गतिविधियों के लिए कर सकेंगे।