13जेएनडी29: सीआरएसयू में योगाभ्यास करते हुए।
जींद। सीआरएसयू में वीरवार को तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर शुरु का शुभारंभ हुआ। इसमें उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में सहायक प्रोफेसर डॉ. विरेंद्र आचार्य ने लोगों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योगासन और प्राणायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी।
शिविर के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला और डॉ. गोबिंदा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सीआरएसयू में जिला स्तरीय योग कार्यक्र म का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स, कैडेट्स व खिलाडि़य़ों के साथ आमजन की भागीदारी होगी।