फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में 1.70 करोड़ की छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

विज्ञापन
फोटो 15 नरवाना। नव निर्मित शौचालयों का उद्घाटन करते हुए मंत्री बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना में करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत वाली छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नरवाना को सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और विकसित क्षेत्र बनाना उनका लक्ष्य है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से घोषित विकास योजनाओं पर काम जारी है।
मंत्री ने सुभाष नगर में 14 लाख रुपये की लागत से तैयार गली का उद्घाटन किया। इसके अलावा लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो गलियों का शिलान्यास किया। छोटू राम पार्क और लोहा मंडी में 28 लाख रुपये की लागत से बनाए गए दो एस्पिरेशनल शौचालयों का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बेदी ने बताया कि शहर में करीब 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। हुड्डा ग्राउंड के सुंदरीकरण के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण और विस्तार करने के साथ जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही 107 करोड़ रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल के नए भवन और 32 करोड़ रुपये से नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू होगा। बिजली के नए तार और पोल लगाने पर भी 32 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा और डीएमसी अनिल दून मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें