जींद। अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 45 लाख रुपये हड़प लिए। उसे डंकी रूट से नौ देशों से घुमाकर अमेरिका भेजा गया और वहां पर अपहरण कर लिया। वापस आने के लिए उसे 11 महीने जेल काटनी पड़ी।
पुलिस ने पानीपत की आर्यन कंसल्टेंसी के संचालक आजाद सिंह और उसके बेटे आर्यन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना क्षेत्र के गांव आसन निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात आर्यन और आजाद सिंह के साथ हुई थी। इन लोगों ने उसे पहले कनाडा का स्टडी एंड टूरिस्ट वीजा लगवाने की बात कही।
करीब डेढ़ माह बाद इसके लिए उसने करीब 15 लाख रुपये उनको दे दिए। आजाद सिंह और उसके बेटे आर्यन ने उसे पैसे लेने के बाद भी कनाडा नहीं भेजा।
कनाडा भेजने से किया मना, अमेरिका भेजने को कहा : आरोपी आजाद सिंह और आर्यन नेे कहा कि अजय को कनाडा तो नहीं भेज सकते, लेकिन उसे अमेरिका भेज देंगे। इस पर अजय और उसके परिवार से कहा कि अमेरिका जाने के लिए 38 लाख रुपये लगेंगे।
इन लोगों को पहले 15 लाख दिए जा चुके थे। बाकी के 23 लाख रुपये भी उन्होंने दोनों आरोपियों को दे दिए।