29जेएनडी18-सीआरएसयू में स्टाफ के साथ ऑडिट करने पहुंची टीम। स्रोत विवि
जींद। उत्तराखंड में आयोजित सीनियर नेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की दो होनहार खिलाड़ियों शैलेंसी और नीशू ने स्वर्ण पदक जीता। कॉलेज पहुंचने पर शैलेंसी और नीशू का भव्य स्वागत किया गया।
शैलेंसी और नीशू इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाता है।
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना मलिक ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद