फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 2–1 से हराया

Sat, 20 Dec 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नरवाना में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में शनिवार को हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता सब-जूनियर वूमन हॉकी लीग 2025-26 का शुभारंभ किया गया। पहले मैच में पंजाब की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 2–1 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड को एकतरफा मुकाबले में 8–0 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रधान कैप्टन जसविन्दर सिंह बैनीवाल ने किया। स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत ने बताया कि प्रतियोगिता 27 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों की सब-जूनियर महिला हॉकी टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना और महिला हॉकी को नई दिशा देना है। उद्घाटन समारोह में कैप्टन जसविन्दर सिंह बैनीवाल ने कहा कि नवदीप स्टेडियम नरवाना पिछले पांच वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर हॉकी हरियाणा के उपप्रधान सुनील मलिक, क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, हरियाणा महिला हॉकी कोच आजाद मलिक, रणदेव गोयत, राजबीर चहल, मुकेश पांचाल, अनिल मोर, अनिल नैन, मंजीत गोयत, रोहताश पीटीआई, रणदीप सिंह, रविन्द्र श्योकंद, प्रवीण नैन सहित अनेक खेल प्रेमी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें