फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोशाला धड़ौली और आर्य गुरुकुल कालवा में हवन कर लगाया भंडारा

Mon, 23 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी09: हवन में आहुति डालते आचार्य व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। राष्ट्रीय गोशाला धड़ौली व आर्य गुरुकुल कालवा के तत्वावधान में पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी में आचार्य राजेंद्र आर्य की प्रेरणा से चरित्र निर्माण शिविर के समापन पर हवन कर भंडारा लगाया। पर्यावरण की शुद्धि और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसमें मुख्य यजमान के तौर पर बलवान कुंडू ने शिरकत की।
विज्ञापन


हवन के बाद भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में मुख्य यजमान रहे सुरेंद्र मोर ने पूर्णाहुति की। दोनों कार्यक्रमों के संयोजक रहे वेदपाल वकील धड़ौली ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर स्वामी नित्यानंद, लाठर बारहा के प्रधान वीरेंद्र लाठर, सरपंच शैलेंद्र कालवा, सरपंच अनिल कुंडू, यजमुनी, धर्ममुनि, रोहताश कुंडू, देवेंद्र, ब्रह्मचारी अंकित, अजय और अक्षय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें