19जेएनडी27: शिविर में योग करते हुए बच्चे। संवाद
जींद। वूमेन ईरा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को लगाए बाल योग शिविर में बच्चों को प्राणायाम के फायदे बताए गए। बच्चों को प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी का अभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक सुमन दत्त ने बच्चों को बताया कि नियमित रूप से प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। मन के शांत रहने के साथ एकाग्रता भी बढ़ती है। तनाव कम होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्राणायाम सीखने के बाद बच्चों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्राणायाम करने से उन्हें मानसिक शांति, ताजगी महसूस हुई। संस्था की अध्यक्ष गीतांजली ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। संवाद