27जेएनडी03: मेडल दिखाते हुए दिया सिंगला। स्रोत : परिजन
- फोटो : Samvad
नरवाना। नरवाना की होनहार बेटी दिया सिंगला ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गढ़ मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की गई थी।
25 जनवरी को आयोजित आर्टिस्टिक पेअर स्पर्धा में दिया सिंगला ने रजत पदक प्राप्त किया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई आर्टिस्टिक ग्रुप स्पर्धा में उन्होंने अपनी टीम के साथ बेहतरीन तालमेल और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दिया की इस उपलब्धि से परिवारजनों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों के साथ-साथ पूरे नरवाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने भी दिया को बधाई दी। दिया सिंगला ने कहा कि यह सफलता उनके परिवार, शिक्षकों और शहरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह तो केवल एक छोटी शुरुआत है, आगे अभी और भी कई उपलब्धियां हासिल करनी हैं।