फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मृत महिला के स्थान पर दूसरी को दिखाकर 14 कनाल जमीन करा ली नाम

Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दुर्जनपुर गांव में धोखाधड़ी कर जमीन हथियाने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने दुर्जनपुर निवासी राजेश, राजेश की पत्नी गुरमीत कौर, नगूरां निवासी सुमित्रा, दुर्जनपुर निवासी मेवा सिंह व नंबरदार शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद जिले के टोहाना के गांव कन्हड़ी निवासी कविता ने कहा कि उनकी नानी चंद्रपति की दुर्जनपुर में जमीन थी। नानी की मौत के बाद उनकी मां अनीता देवी ने 13 कनाल 1.99 मरले जमीन की मालिक बन गई थी। उनकी मां का 29 नवंबर 1997 को निधन हो गया था। दुर्जनपुर की जमीन उनकी मां के नाम ही चल रही थी।
कविता ने कहा कि उनके मामा राजेश, मामी गुरमीत कौर, मौसी सुमित्रा देवी व ससुर मेवा सिंह ने जमीन हड़पने के लिए दुर्जनपुर निवासी शमशेर नंबरदार को अपने साथ मिला लिया। सभी ने मिलकर 8 सितंबर 2020 को उचाना तहसील में एक वसीका अचल संपत्ति हस्तातंरण तहरीर करवाया। इस वसीका पर सुमित्रा देवी ने अपने आपको अनीता बताकर वसीका पर अपना अंगूठा लगाया। शमशेर नंबरदार ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किए। गुरमीत ने गवाह के रूप में अंगूठा लगाया। राजेश ने भूमि ग्रेहिता के तौर पर अपने हस्ताक्षर किए। फिर इन सभी ने मिलकर वसीका नामा को 7 अक्तूबर 2020 को तहसीलदार के सामने पेश किया। इसमें अनीता की जगह सुमित्रा को पेश किया गया। उचाना तहसील में रजिस्टर्ड किया, जबकि कविता को इस वसीका हस्तातंरण के बारे में नहीं बताया गया। कविता को बाद में पता चला कि उनकी मां अनीता के नाम जो जमीन थी उसको सुमित्रा देवी ने अनीता बनकर उसके मामा राजेश के नाम करवा दी है। इस वसीका के आधार पर इंतकाल भी राजेश के नाम करवा लिया है। राजेश ने इस जमीन को मामी गुरमीत कौर के नाम कर दी है। एसआई आजाद सिंह ने कहा कि पांचों को नामजद कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें