08जेएनडी07: नगूरां गांव में ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की शपथ दिलाती स्वास्थ्य विभाग की ट
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने नगूरां गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। इस दौरान लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई और मेरी बेटी मेरा संसार, मेरे जीवन का आधार नामक स्लोगनों से जागरूक किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हरियाणा के पानीपत जिले से चलाया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देना है। योजना के तहत सरकार ने सुकन्या समृद्वि योजना और आपकी बेटी-हमारी बेटी योजनाएं लागू की गई।
लड़कियां आज शिक्षा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य व खेलों के क्षेत्र में आगे हैं। हर मां-बाप को लड़कियों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी नरेंद्र कुमार, एएनएम हरिता के अलावा आशा वर्कर संतोष, मंजू, योग सहायक नीलम तथा आंगनबाड़ी वर्कर वीना, मंजू व ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।