फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव गतौली में युवाओं ने फ्लाईओवर के नीचे किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी10-दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध रोष प्रकट करते हु - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार को गांव गतौली में युवाओं ने फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। युवा गोपाल, अमनदीप, प्रवीण, सुरेंद्र ने कहा कि युवा अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठा रहे थे लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। यदि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग करेगी तो इससे युवाओं में असंतोष बढ़ेगा। आरोप लगाया कि सरकार की मानसिकता छात्रों और युवाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं मानी जा सकती। युवाओं ने केंद्र सरकार से जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें