फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गढ़वाली गांव में पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी16-गढ़वाली खेड़ा गांव में विवाहिता की हत्या का आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत पुल
विज्ञापन
जुलाना। थाना जुलाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में महिला की चुन्नी से गला दबाकर पति ने शराब के नशे में हत्या की थी। इसके बाद खुद को बचाने के लिए पुलिस के सामने महिला के फांसी लेने की झूठी कहानी रची। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर उसकी भतीजी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद पुलिस ने महिला के पति विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या की वारदात कबूल कर ली। विकास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उस दिन उसने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पायल की शादी लगभग एक साल पहले जुलाना थाना क्षेत्र निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विकास पायल के साथ दहेज के लिए मारपीट हुआ तंग करता था। इसकी सूचना पायल ने मायका पक्ष को दी थी। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर पति विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में महिला के पति विकास ने बताया कि वह चरित्र पर संदेह करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें