फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में पारूल प्रथम, वर्षा द्वितीय, सोनू व पायल रही तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
प्रतिभा खोज कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में गजबण पानी नै चाली, मेरा 52 गज का घाघरा, तेरी पतली कमर प मटका भारी टूट ज्यागा, पिया तेरी एक ना मानूंगी फिल्म चंद्रावल देखूंगी, दो गज का घूंघट डाल चली आदि गीतों पर छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. उपासना गर्ग ने की। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सुषमा हुड्डा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करने के लिए संगीत विभाग की प्राध्यापिका आरती सैनी एवं कालेज की दो भूतपूर्व छात्रों को डिंपल व रेणू दूहन को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या डॉ. उपासना गर्ग ने अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थी के जीवन में उल्लास व स्फू र्ति लेकर आते हैं। इस तरह के आयोजन विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कलाकार की कला उसके भावों व प्रस्तुति में निरंतर रहनी चाहिए। इस अवसर पर मीना मलिक भी मौजूद रही।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के नृत्य वर्ग में पारुल प्रथम, वर्षा द्वितीय, सोनू व पायल तृतीय रहे। गायन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, खुशी द्वितीय व अंजलि तृतीय रही। भाषण में आरती प्रथम, नेहा द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही। रंगोली में स्नेहा प्रथम, अंजलि द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें