फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के बदले रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में पीड़िता ने दर्ज करवाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ऑफिस की नकल शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी की नकल देने की एवज में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दो दिन पहले वीडियो वायरल होने के बाद मामला बेहद रोचक हो गया है। इस मामले में जहां आरोपी कर्मचारी के रिश्तेदार वीडियो बनाने वालों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा रहे हैं, वहीं वीडियो वायरल करने वाले युवक ने दूसरे पक्ष पर वीडियो हटाने के नाम पर पैसे ऑफर करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसएसपी अश्विन शैणवी से की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए शनिवार को सुनील कपूर नामक एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो वायरल किया था। इसमें नकल शाखा में जल्दी नकल लेने के लिए पैसे की बात हो रही है। इसके बाद यह मामला काफी गर्मा गया है। वहीं सोमवार को सुबह उस समय और भी अधिक चर्चा हुई, जब खबर आई कि इस मामले में ब्लैकमेलिंग कर पैसे लेने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पैसों के साथ आरोपी का फोटो भी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस दिनभर मशक्कत करती रही, लेकिन ब्लैकमेलिंग की शिकायत नहीं मिली। दोपहर बाद शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार मामला सामने आने के बाद एक युवक से पूछताछ की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मिली हैं शिकायत
इस मामले में ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाले पक्ष ने शिकायत दी है, लेकिन इसमें कोई ऐसे तथ्य नहीं है, जिनसे यह मामला साफ हो सके। ऐसे में इसकी जांच की जा रही है। वीडियो वायरल करने वाले युवक ने भी शिकायत दी है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अश्विन शैणवी, एसएसपी
कार्यालय नहीं पहुंची कर्मचारी
दूसरी ओर डीसी ऑफिस की जिस महिला कर्मचारी पर कथित तौर पर पैसे लेने के आरोप लगाकर वीडियो वायरल की है वह सोमवार को कार्यालय नहीं पहुंची। वीडियो शुक्रवार को बनाया गया था, जिसे शनिवार को वायरल किया गया है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें