फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आपसी विवाद में बुजुर्ग को दिया धक्का, चारपाई पर मुंह के बल गिरे..मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव हथो में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मारपीट में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हथो निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। उनके दादा भल्ले राम लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और दादी भरपाई के साथ गांव में अलग मकान में रहते थे। परिवार की ओर से उनकी नियमित देखभाल की जा रही थी।
31 जनवरी की शाम सागर की मां सुमन दादा के घर आटा लेने आई थी। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप उर्फ दीपु और उसकी पत्नी डिंपल का सुमन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ समय बाद कुलदीप, डिंपल और उसके अन्य साथी दादा के मकान में पहुंचे और कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस दौरान डिंपल ने दादी भरपाई के साथ हाथापाई की और उन्हें धक्का दे दिया। दादी जमीन पर गिर गईं और उनके सिर में चोट लग गई। वहीं कुलदीप ने दादा भल्ले राम को धक्का दे दिया। इससे वह पास रखी चारपाई पर मुंह के बल गिर पड़े और बेहोश हो गए।
शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए। परिजन दोनों घायलों को सिविल अस्पताल नरवाना लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने भल्ले राम को मृत घोषित कर दिया।
दादी भरपाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया। सदर थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि सागर की शिकायत पर कुलदीप, डिंपल, रलदु, रामदिया और सुखबीर के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें