फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रद्धालुओं को बताया नवमी का महत्व

विज्ञापन
02जेएनडी08 :महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद।स्रोत पुजारी
विज्ञापन
जींद। नवरात्रों के समापन पर महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर में कन्या पूजन के साथ कीर्तन और डांडिया का आयोजन किया गया। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सांसद ने पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि माता रानी सदैव अपने भक्तों पर आपार कृपा दृष्टि बरसाती है। उन्होंने कहा कि कुलदेवी मां जयंती को जीत की देवी कहा जाता है। मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को हमेशा प्रगति मिलती है। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि नवमी का विशेष महत्व होता है। कन्या पूजन के साथ जो भंडारा लगाया, उसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें