25जेएनडी06-राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा में जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी। स्रोत
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा में सेवा पखवाड़ा उत्सव मनाया गया। यहां विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों की ओर से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं विद्यालय में रेसिपी प्रतियोगिता भी करवाई गई। मुख्य अध्यापिका नीलम ने बताया कि पौष्टिक आहार की रेसिपी बनवाई गई। बाद में विद्यार्थियों को इनाम दिए। वहीं विद्यालय में महिला थाना से प्रभारी मोनिका अपनी टीम के साथ पहुंची और विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच के बारे में जागरूक किया।