फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सब्जी मंडी में बने अवैध फड़ जमींदोज

Tue, 29 Apr 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी32-सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और मार्किट कमेटी अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। सब्जी मंडी में सोमवार को मार्केट कमेटी ने अवैध फड़ों को हटाने की कार्रवाई शरू की। जब बुलडोजर फड़ हटाने की कार्रवाई के लिए मंडी में पहुंची तो सभी फड़ विक्रेताओं ने अपने फड़ से रखे सामान, तोल कांटा, मेज कुर्सी और लाइट हटाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव पूजा और ड्यूटीमजिस्ट्रेट एसडीओ कुलदीप कोहाड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने निगरानी में बुलडोजर से मंडी में बने छप्पर के नीचे फड विक्रेताओं ने लगाए अवैध फड़ों को बुलडोजर की सहायता से तोड़ा गया और सामान को ट्राॅली में डालकर जब्त किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई दो घंटे तक चली। हालांकि अवैध फड़ लगाने वाले विक्रेताओं को हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। वहीं कुछ फड़ विक्रेताओं का कहना था कि हम भी हक सब्जी फल बेचने का है।
सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से कार्रवाई की जाने पर फड़ विक्रेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए आरोप लगाए कि उनसे भेदभाव किया जा रहा है। फड़ विक्रेताओं ने कहा कि प्रशासन और आढ़ती मिलकर गरीब दुकानदारों को उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि सिर्फ छोटे फड़ वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आढ़तियों ने लगाए गए दुकानों के आगे अवैध छप्परों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई, लेकिन वहां कोई दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद नहीं थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने ही बाल्टी, पानी के कैंपर से पानी को बुझाया। सब्जी मंडी में मौजूद एक नलके से महिला कांस्टेबल व अन्य लोगों ने पानी भर-भर कर आग बुझाई। काफी देर बाद आग के बुझ जाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल सब्जी मंडी में पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।

28जेएनडी32-सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और मार्किट कमेटी अधिकारी। संवाद

28जेएनडी32-सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और मार्किट कमेटी अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें