फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों से की 400-400 रुपये की अवैध वसूली, ट्रैफिक एसएचओ निलंबित

विज्ञापन
रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड पर ट्रक चालकों को चालान का डर दिखाकर 400-400 रुपये की रिश्वत लेने वाले ट्रैफिक एसएचओ को डीआईजी ओपी नरवाल ने निलंबित कर दिया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी कुलवंत का बुधवार को वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो ट्रक चालकों ने ही वायरल किया था। डीआईजी ने आरोपी एचएचओ निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए, हालांकि यह वीडियो 13 दिसंबर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बाहरी ट्रैफिक थाना प्रभारी कुलवंत सिंह जींद बाईपास से पंजाब की तरफ जाने वाले चार ट्रकों को रोके हुए नजर आ रहे हैं। एसएचओ चालकों को ट्रक ओवरलोड होने की बात कहकर चालान करवाने या एक-एक हजार रुपये देने की बात कह रहा है। इस पर ट्रक चालक 200 रुपये देने की बात कहते हैं। इस पर एसएचओ कुलवंत सिंह ने प्रत्येक ट्रक के 500 रुपये से कम नहीं लेने की बात कही। आरोप है कि एसएचओ ने ट्रक के नंबरों का फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान बनाने की धमकी दी। इसके बाद चालकों से 400-400 रुपये वसूले गए। इनमें किसी चालक ने यह वीडियो डीएसपी धर्मबीर खर्ब के पास भेजा। इसके बाद वीडियो की जांच कर रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी ने ट्रैफिक थाना प्रभारी कुलवंत सिंह को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
ट्रैफिक थाना प्रभारी द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। उस पर संज्ञान लेते तुरंत उन्हें निलंबित कर दिया और उसकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी नरवाल, डीआईजी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें