फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पार्किंग से बाजार में लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। शहर के मुख्य बाजार में अवैध पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां कुछ दुकानदार अपना सामान सड़कों तक फैलाकर रखते हैं और खरीददारी करने आए लोग बेधड़क अपने वाहन बीच सड़क में ही खड़े कर देते हैं। पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को परेशान झेलनी पड़ी है। पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।
दोपहर के समय तो स्थिति पूरी तरह बिगड़ जाती है। वाहनों की इतनी लंबी लाइनें लग जाती हैं कि एंबुलेंस तक को निकलने में परेशानी होती है। शहरवासी, परवीन, नीरज, रमेश व विकास ने बताया कि अक्सर जाम के चलते बच्चों से भरी स्कूल बसें भी जाम में लंबे समय तक फंसी रहती हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से रोज़ गुजरने वाले वाहन चालक भी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। वाहन चालक नरेंद्र ने बताया कि गलत पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने से आम लोगों का समय बर्बाद होता है। कई बार जाम से बचने के लिए रास्ता बदलना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां हर समय पुलिस की जरूरत हो वहीं पुलिस नदारद रहती है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता की मांग है कि प्रशासन तुरंत कदम उठाए और बाजार में नियमित गश्त, गलत पार्किंग पर चालान और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन




धमतान साहिब गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय समागम में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी जिस वजह से शहर में पुलिस की गस्त बंद थी। शहर में राइडर पुलिस व पुलिस की गाड़ी की गस्त बढ़ा दी जाएगी और जो भी अवस्थित ढंग से अपनी गाड़ी बाइक या अन्य व्हीकल बाजार में खड़ा किए हुए मिला तो उनका चालान भी किया जाएगा। आगे ऐसी जाम जैसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। - आत्माराम, एसएचओ, शहर थाना नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें