फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कच्चा चमारिया रोड पर अवैध फैक्टरी पकड़ी बारूद समेत दो करोड़ रुपये के पटाखे बरामद

विज्ञापन
44-कच्चा चमारिया रोड पर पटाखा फैक्ट्री में रेड करती सीआईए-1 की टीम। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कच्चा चमारिया रोड पर रविवार शाम साढ़े पांच बजे पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा मार करीब दो करोड़ रुपये के पटाखे बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इसमें एक क्विंटल कच्चा बारूद भी शामिल है।
फैक्टरी में पांच महिलाओं सहित एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ये सभी यूपी के बागपत जिले के रहने वाले हैं। फैक्टरी मालिक मौके से गायब मिला। पुलिस उसे रोहतक का ही बता रही है। मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात तक पुलिस मालिक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रथम के जांच अधिकारी विकास ने बताया कि चमारिया रोड पर बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो बड़ी संख्या में पटाखों के बॉक्स और बारूद मिला। कब्जे में लिए गए 200 से ज्यादा बॉक्स में 130 बड़े और 70 के करीब छोटे बॉक्स शामिल हैं। बरामद आतिशबाजी में अनार बम व सुतली बम की संख्या ज्यादा मिली। इसके खुले में भी बम रखे मिले जिनको अभी तैयार किया जा रहा था।

44-कच्चा चमारिया रोड पर पटाखा फैक्ट्री में रेड करती सीआईए-1 की टीम। संवाद

44-कच्चा चमारिया रोड पर पटाखा फैक्ट्री में रेड करती सीआईए-1 की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें