02जेएनडी02: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा काटे गए पेयजल कनेक्शन। स्रोत विभाग
जींद। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक साफ, स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत प्रयास कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को एक दर्जन से अधिक पेयजल के अवैध कनेक्शन काटे गए व दो दर्जन से अधिक आधा इंच साइज से बड़े व डबल कनेक्शन वालों को नोटिस दिए गए।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि किनाना गांव में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ने कमेटी के चेयरमैन एवं सरपंच राजकुमार आर्य की अध्यक्षता में एक सप्ताह से जल संरक्षण अभियान चलाया हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कमेटी घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण के बारे में जागरूक कर रही है। इसके साथ ग्रामीणों से पानी का कनेक्शन आधा इंच का करने का अनुरोध किया। जिन लोगों ने एक से अधिक या आधा इंच साइज से बड़े कनेक्शन लगाए हैं उन्हें नोटिस दिया गया। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ने करीब एक दर्जन अवैध कनेक्शन काटे हैं, जोकि अवैध तरीके से खली प्लाट में खुले में चल रहे थे।
02जेएनडी02: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा काटे गए पेयजल कनेक्शन। स्रोत विभाग