फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैनाल रोड पर अवैध घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडाफोड़, 14 जब्त

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना । गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए टीम। स्रोत राहगीर।
विज्ञापन
नरवाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जींद और खाद्य एवं पूर्ति विभाग नरवाना की संयुक्त टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कैनाल रोड स्थित दीपक बुक डिपो पर छापेमारी कर अवैध रूप से रखे घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दुकान से इंडेन कंपनी के तीन भरे हुए और 11 खाली घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। टीम ने सभी 14 सिलिंडरों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
निरीक्षक रोहित, उप निरीक्षक टहल सिंह (खाद्य एवं पूर्ति विभाग) और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जींद के उप निरीक्षक सतपाल सिंह अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना मिलने पर दीपक बुक डिपो पहुंचे। यहां मौजूद दुकानदार दीपक, निवासी प्रीतम बाग, कैनाल रोड से टीम ने घरेलू गैस सिलिंडरों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे। दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

भौतिक निरीक्षण के दौरान दुकान से तीन भरे हुए और 11 खाली घरेलू गैस सिलिंडर मिले। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों, एसआई सतपाल, एएसआई कर्मवीर और सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर रोहित ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग और बिना अनुमति भंडारण नियमों का उल्लंघन है।
संयुक्त टीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें