फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन की चर्चा होगी तो जींद का नाम गर्व से लिया जाएगा : अत्री

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी31-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से​ मिलते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत का
विज्ञापन
उचाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शुक्रवार को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री अपने समर्थकों के साथ इलेक्ट्रिक वाहन से रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रदेश के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। विधायक ने कहा कि जब भी देश में हाइड्रोजन ट्रेन की चर्चा होगी, हरियाणा के साथ जींद का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा। जींद को हरियाणा का दिल कहा जाता है और यह जिला समय-समय पर ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बना है। हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारत को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक ऐसी योजनाओं और परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें