फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन मार्च तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की बैठक पांडू-पिंडारा में राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 19 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की समीक्षा की गई। साथ ही तीन मार्च की पुरानी पेंशन बहाली के लिए हरियाणा सरकार की ओर से बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी के साथ होने वाली बैठक बारे भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश की सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने पेंशन आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए हर विभाग, बोर्ड व ब्लाक के कर्मचारियों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव पास किया। विजेंद्र धारीवाल और अनूप लाठर ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तीन मार्च को होने वाली बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो सभी संगठनों को साथ लेकर वही से बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर राजबाला कौशिक, अनुराधा शर्मा, गीता राजपूत, सुरेंद्र मान, मनोज शर्मा, सुनील झांझ, संजय सिंहमार, सुरेंद्र जागलान, महेंद्र शर्मा, राजकुमार, अनिल स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें