फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने फिजूलखर्ची से मना किया तो छात्रा ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने फिजूलखर्ची कम करने के लिए कहा तो गांव जलालपुर खुर्द में 14 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक होने के कारण सोमवार सुबह साढ़े सात बजे नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली जेबीटी अध्यापक शमशेर सिंह की बेटी अंश (14) ने पिता से रक्षाबंधन को लेकर शॉपिंग करने की बात कही। पिता ने केवल इतना कहा कि बेटा जरूरत का ही सामान लाना। ज्यादा फिजूलखर्ची ठीक नहीं है। इसी बात को लेकर अंश ने कमरे में जाकर कुंडी लगा ली। शमशेर ने बेटी से दरवाजा खोलने के लिए कहा पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होेंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो अंश छत के पंखे से फंदे पर झूल रही थी। शमशेर ने अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
छोटे भाई की कलाई हो गई सूनी
रक्षाबंधन को लेकर जिस भाई के लिए अंश बड़े उत्साह से तैयारी कर रही थी, अब उस 11 वर्षीय भाई राहुल की कलाई सूनी हो गई है। रक्षाबंधन को लेकर राहुल ने भी अपनी बहन को गिफ्ट देने की तैयारी की थी, लेकिन सभी अरमान धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मृतका के पिता की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें