फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 तक डाटा अपलोड नहीं किया तो छात्रवृत्ति से वंचित होंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों का डाटा समय पर अपलोड नहीं किया तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया और शिक्षा अधिकारियों की होगी। मौलिक शिक्षा हरियाणा निदेशालय ने स्कूलों को 12 अक्तूबर तक वन स्कूल एप पोर्टल पर पात्र विद्यार्थियों का पूरा डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने इसे स्कूलों के लिए अंतिम अवसर बताया है।
विभाग के अनुसार पहले डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन इस दौरान स्कूलों की ओर से अपेक्षा के अनुरूप डाटा अपलोड नहीं किया गया। इसके बाद निदेशालय ने दोबारा मौका देते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा अपलोड होने के बाद निदेशालय स्तर पर इसे डाउनलोड कर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। स्कीम के तहत सत्र 2026-27 में वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर पूर्व कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। एचआर-3 स्कीम के अंतर्गत छठी से आठवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले कक्षा टॉपर एक छात्र और एक छात्रा को 750-750 रुपये की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें