फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 अगस्त तक सेवा सुरक्षा नहीं मिली तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी11-अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्य समिति की बैठक में मौजूद सदस
विज्ञापन
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को उचाना स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोती मोर ने की, जबकि संचालन जिला सचिव योगेश शर्मा ने किया। इसमें प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना, जिला प्रभारी विक्रम श्योराण, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा और कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पात्र कर्मचारियों के दस्तावेजों के सत्यापन और फाइलों का निस्तारण जानबूझकर धीमा किया जा रहा है। विभिन्न विभाग अलग-अलग नियम लागू कर प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा खींच रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
जिला प्रभारी विक्रम श्योराण ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक सभी पात्र कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिला तो अनुबंधित कर्मचारी उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक या जन असुविधा की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों में किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी और सेवा सुरक्षा का अधिकार हर हाल में लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें