फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मचारी बोले-अधिकारों पर आंच आई तो जाम कर देंगे चक्का

विज्ञापन
18जेएनडी29-संदीप रंगा
विज्ञापन
जींद। सार्वजनिक परिवहन के अस्तित्व को बचाने और दम घोंटते अधिकारों की रक्षा के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। 20 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय रोडवेज बचाओ, अधिकार बचाओ कन्वेंशन होगी। इसमें जींद से काफी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारी महासचिव संदीप रंगा, सज्जन कंडेला और डिपो प्रधान अनिल गौतम ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में बताया कि सरकार किमी. स्कीम और अन्य माध्यमों से चुपके-चुपके रोडवेज का निजीकरण करना चाहती है।
जनता की जीवनरेखा कही जाने वाली सरकारी बसों के बेड़े को जान बूझकर कम किया जा रहा है, ताकि निजी बस माफियाओं को फायदा पहुंचाया जा सके। डिपो प्रधान अनिल गौतम ने बताया कि रोहतक कन्वेंशन में पूरे प्रदेश से शीर्ष नेतृत्व शामिल हो रहा है, जहां सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक प्रस्ताव पास किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी परिवहन के निजीकरण और किमी. स्कीम की नीतियों को तुरंत रद्द किया जाए। जनता की बढ़ती आबादी के अनुपात में कम से कम दस हजार नई सरकारी बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाए। पक्की भर्तियां और पुरानी पेंशन खाली पड़े हजारों पदों पर युवाओं की पक्की भर्ती हो और कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। चालकों, परिचालकों और तकनीकी स्टाफ की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें