फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की बसों में कमी मिले तो तुरंत करें चालान : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में मंगलवार को हुई रोड सेफ्टी की बैठक में एडीसी प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को दिए कि जिले के स्कूलों की बसों में कमी मिलने पर उनका तुरंत चालान करें। इस दौरान एडीसी ने पिछली बैठक के सभी एजेंडों की विस्तृत समीक्षा की और नए एजेंडों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित रोड एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर पैच वर्क, गड्ढों की मरम्मत, सड़क लेवलिंग, आवश्यक साइन बोर्डों की स्थापना व जलभराव की संभावित जगहों पर समय रहते स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हादसों में कमी आई है लेकिन इस उपलब्धि को सो प्रतिशत तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

एडीसी ने आरटीओ को निर्देश दिए कि स्कूल बसों की नियमित और सघन जांच सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए। आरटीओ ने जानकारी दी कि जनवरी माह के दौरान 93 स्कूल बसों की जांच की जा चुकी है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है इसलिए वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें व रिफ्लेक्टर का उपयोग करें जिससे दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो सके।
एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ शहर के सुंदरीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ संदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें