फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तकनीकी परीक्षण के बाद शकूरबस्ती से जींद आई हाइड्रोजन ट्रेन

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी22-शकूरबस्ती में मरम्मत के बाद जींद लौटी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तकनीकी परीक्षण के बाद मंगलवार को शकूरबस्ती रेलवे वर्कशॉप से जींद आ गई है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उद्घाटन से पहले ट्रेन को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा। ट्रेन के इंजन समेत सभी कोचों की फूलों की सजावट की जाएगी। इसके लिए गेंदा, रजनीगंधा, ऑर्किड और अन्य रंग-बिरंगे फूलों का उपयोग किया जाएगा। फूलों की सजावट के साथ ट्रेन के भीतर और बाहरी की साफ-सफाई औश्र तकनीकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शकूरबस्ती वर्कशॉप में ट्रेन के रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद इसे जींद भेजा गया है। अब रेलवे के तकनीकी कर्मचारी उद्घाटन से पहले सभी प्रणालियों का अंतिम परीक्षण करेंगे जिससे कि संचालन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें