फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन प्लांट में तैयार नहीं हुई गैस, रुका ट्रेन ट्रायल

Mon, 16 Mar 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी33-हाइड्रोजन ट्रेन, जिसका रविवार को सोनीपत रूट पर प्रफोमेंस ट्रायल होना था। संवाद
विज्ञापन
जींद। सोनीपत रेल मार्ग पर चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन का परफॉर्मेंस ट्रायल रविवार को नहीं हो सका। हाइड्रोजन प्लांट में गैस तैयार न होने के कारण ट्रायल को फिलहाल रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेन को सोनीपत रूट पर रवाना किया जाना था लेकिन प्लांट में तकनीकी कारणों से हाइड्रोजन गैस पर्याप्त मात्रा में तैयार नहीं हो पाई। सुबह ट्रायल से पहले प्लांट में गैस उत्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन तकनीकी खामी के कारण निर्धारित मात्रा में हाइड्रोजन तैयार नहीं हो सकी।
सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को ट्रैक पर रवाना करने का निर्णय टाल दिया। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्लांट में गैस बनाने की प्रक्रिया को दोबारा जांचा जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम तकनीकी समस्या को दूर करने में जुटी हुई है ताकि जल्द ही दोबारा ट्रायल शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

यदि प्लांट में उत्पादन सामान्य हो जाता है तो आगामी दिनों में ट्रेन का ट्रायल फिर से किया जाएगा। गौरतलब है कि हाइड्रोजन ट्रेन की कुछ दिन पहले दिल्ली में ब्रेक चेक किए गए थे। इसके बाद ट्रेन शनिवार को ही वापस जींद पहुंची थी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को लेकर सभी तकनीकी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्लांट में आ रही समस्या को जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फिर से सुचारु रूप से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें