सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपने व्हाट्सएप पर गंदे स्टेटस लगाकर बदनाम करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस युवक के खिलाफ पहले ही दहेज प्रताड़ना का मामला चल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निर्जन निवासी विकास ने कहा कि उसकी बहन की शादी अढ़ाई वर्ष पहले करनाल की बहादुरचंद कॉलोनी निवासी विपिन के साथ हुई थी। शादी के बाद विपिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था तथा दहेज की मांग करता था। इस कारण उसकी बहन ने विपिन के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना में मामला दर्ज करवाया था। अब विपिन उसको तथा उसकी बहन को अभद्र भाषा का प्रयोग करके व्हाट्सएप पर गंदे स्टेटस लगाकर उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाता है तथा बदनाम करता है। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।