अलेवा। कस्बे के रायचंदवाला गांव में पत्नी पर डंडे से मारपीट कर घायल करने पर अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी पति राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायचंदवाला गांव निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति राजपाल ऑटो चलाने का कार्य करने के साथ शराब पीने का आदी है। 22 जून देर शाम को वह घर पर बच्चों के लिए खाना बना रहा थी उसी दौरान उसका पति राजपाल ने शराब के नशे में घर आकर गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद राजपाल ने उसकी डंडे से पिटाई की और कहा कि अगर मामले की किसी को जानकारी दी तो जान से मार दूंगा।
महिला ने बताया कि डंडे से पिटाई के कारण घायल हो गई, इस दौरान पड़ोस के लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी अलेवा में दाखिल कराया। अलेवा थाना पुलिस ने पूनम की शिकायत पर उसके पति राजपाल के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवादѴ