फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज के लिए मारपीट करने और धमकी देने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज के महिला से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और अप्राकृतिक यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जींद के ही एक गांव के युवक के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। उसके पति ने शादी के कुछ दिन बाद तक तो उसे ठीक रखा, लेकिन फिर वह उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगा। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई तथा उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को नामजद कर उसके खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अश्लील वीडियो बनाने तथा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें