फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से टैंपू चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-संगरूर नेशनल हाईवे पर झांझ गांव के पास टैंपो को कार ने टक्कर मार दी। इससे टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चालक कार सहित मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जलालपुर खुर्द गांव निवासी 44 वर्षीय बलराम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है और बड़ा टैंपो भी चलाता है। सात जनवरी शाम को वह किसी कार्य से झांझ गांव की तरफ गया हुआ था। वह झांझ पुल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने टैंपो को टक्कर मार दी। इससे टैंपो डिवाइडर से जा टकराया और वह सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने तुरंत उसे उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें