फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
10जेएनडी02: मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिला सचिव राजबीर ने की। कमचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

राजबीर ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों की मांगे पूरी न कर उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा में एक्ट लाकर सभी कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक जॉब सुरक्षा की गारंटी देने की बात कही थी और हर दो साल बाद वेतन बढ़ाने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक नगर पालिका, फायर कर्मचारियों व डोर टू डोर में लगे एक भी कर्मचारी को जॉब सुरक्षा की गारंटी नहीं दी है।
उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन देने की बात कही थी, लेकिन घोषणा के दो महीने बाद भी इसको लेकर सरकार ने पत्र जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देकर अपना वादा पूरा करें। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो सर्व कर्मचारी संघ इसके विरोध में आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। एक्सग्रेसिया स्कीम पूर्ण रूप से बहाल की जाए। सरकार के द्वारा मानी गई मांगों के पत्र जारी किया जाए। इस अवसर पर जिला प्रधान बिजेंद्र, रघबीर सिंह, आजाद, संदीप, कपिल, जितेंद्र, सुमित, सोमदत व बलजीत मौजूद रहे।

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें