फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव प्रकृति को पहुंचा रहा सबसे अधिक नुकसान : कैप्टन

Sun, 29 Sep 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी24: हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में मौजूद कैडेटस। संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी विंग ने स्वच्छ भारत दिवस एवं विश्व समुद्री दिवस मनाने के लिए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और संचालन एनसीसी प्रभारी अंजू तथा सदस्य डॉॅ. क्यूटी ने किया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर सीआर किसान कॉलेज से कैप्टन अजमेर सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन


कैप्टन ने छात्राओं से कहा कि हम ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति हैं, लेकिन आज के समय में प्रकृति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने में हम जिम्मेदार हैं। हमारा देश हमारा घर है। स्वच्छ रहकर और स्वच्छता के प्रति जागरूक करके हम स्वस्थ भारत का सपना साकार कर सकते हैं। एक भारतीय के रूप में ही हमें सम्मान मिलता है। कार्यक्रम में 26 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी ट्रेनर कुमारी अनु, डॉक्टर निकिता व निशु मौजूद रहीं।

28जेएनडी24: हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में मौजूद कैडेटस। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें