फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत निभाना पड़ा भारी, घायल को घर छोड़ने गए युवक को बुरी तरह से पीटा, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विकास खर्ब की कार जिसे घायल बाइक सवार के घरवालों ने तोड़ डाली। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पानीपत जिले के गांव नारा निवासी 22 वर्षीय विकास खर्ब को इंसानियत का फर्ज अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। विकास गांव खेड़ा खेमावती निवासी एक व्यक्ति, जोकि घायल अवस्था में पड़ा था, को छोड़ने के लिए उसके घर गया था। यहां पर घायल के परिजनों ने उस युवक पर ही हमला कर दिया। इसमें युवक तथा उसके पिता घायल हो गए। पीजीआई रोहतक में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता अब भी इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी धर्मबीर के अनुसार चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार शाम को गांव खेड़ा खेमावती श्मशानघाट के पास एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। इसमें कार चालक पानीपत जिले के गांव नारा निवासी विकास खर्ब ने अपनी कार रोक ली। कार में वह खुद तथा उसके पिता राजेश सवार थे। उन्होंने कहा कि वे घायल को अस्पताल में ले चलेंगे, लेकिन बाइक सवार ने कहा कि उसको ज्यादा चोट नहीं आई है। यदि वह ठीक समझें तो उसे उसके घर छोड़ दें। विकास खर्ब घायल युवक को उसके घर छोड़ने के लिए चला गया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता राजेश ने कहा कि जब वह घायल के घर पहुंचे तो परिवार की महिलाओं एवं युवक ने उसकी व उसके लड़के की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को पीजीआई में उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। विकास खर्ब उसका इकलौता लड़का था। सब इंस्पेक्टर हरिकिशन ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक विकास खर्ब के पिता राजेश की शिकायत पर घायल बाइक सवार के चार-पांच अज्ञात परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विकास खर्ब की फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें