फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 3.42 करोड़ से बदलेगी हुड्डा कॉम्प्लेक्स की सूरत, विकास कार्य शुरू

विज्ञापन
फोटो 10 नरवाना। हुडा कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ सुंदरीकरण कार्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हुड्डा कॉम्प्लेक्स में अब विकास की नई शुरुआत हो गई है। लंबे समय से बदहाल सड़कों, फुटपाथों, पार्किंग और सीवरेज जैसी समस्याओं से जूझ रहे इस बाजार के दिन अब फिरने वाले हैं।
विज्ञापन

हुड्डा कॉम्प्लेक्स के संपूर्ण कायाकल्प के लिए 3 करोड़ 42 लाख रुपये की विकास परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं नरवाना के विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इसके बाद संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
परियोजना के तहत कॉम्प्लेक्स की सभी प्रमुख सड़कों का नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा फुटपाथों को नया स्वरूप दिया जाएगा और पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। लंबे समय से परेशानी का कारण बनी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, कॉम्प्लेक्स में स्थित पार्कों का सुंदरीकरण कर उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा। गौरतलब है कि हुड्डा कॉम्प्लेक्स शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुकानदारों, व्यापारियों और ग्राहकों का आवागमन रहता है।
बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में इस परियोजना के पूरा होने से न केवल दुकानदारों को बेहतर कारोबारी माहौल मिलेगा, बल्कि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान : तरुण भोंसले
एचएसवीपी एसडीओ तरुण भोंसले ने कहा कि हुड्डा कॉम्प्लेक्स में नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले सड़कों, फुटपाथों और पार्किंग का नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

आधुनिक और व्यवस्थित बाजार बनाना प्राथमिकता : कृष्ण कुमार बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हुड्डा कॉम्प्लेक्स के विकसित होने से दुकानदारों के साथ-साथ यहां आने वाले आम लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शहर के प्रमुख बाजारों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और परियोजना को तय समय में पूरा किया जाए।



फोटो 10 नरवाना। हुडा कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ सौंदर्यकरण कार्य। संवाद
फोटो 11 नरवाना। हुडा कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यकरण को लेकर प्रस्तावित नक्शा। स्रोत प्रशासन।

फोटो 10 नरवाना। हुडा कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ सुंदरीकरण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें