फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों पर कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा पत्र

Mon, 04 Jan 2016 12:24 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फरार आरोपियों पर कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा पत्र फरार आरोपियों पर कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा पत्र अब एसआईटी फरार लोगों के विभागों को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिख रही है। फरार मुख्य आरोपियों में तीन शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं, जबकि एक गोहाना नगर परिषद का सचिव है।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस ने सोनीपत के इंडियन माडर्न स्कूल के परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा को गिरफ्तार किया था।
रंधावा से पूछताछ के आधार पर प्रश्न पत्र जांच के तार गोहाना नगर परिषद के सचिव और परीक्षा के दौरान डीसी ऑफिस के प्रतिनिधि रहे पवित्र गुलिया और सोनीपत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कानूनी सलाहकार और जूनियर लेक्चरर राजीव दहिया तक पहुंच रहे हैं।

इसके बाद से ही पुलिस इन दोनों के अलावा पहले से ही मामले में आ चुके जेबीटी शिक्षक भाई अजय और पवन भी फरार चल रहे हैं। ऐसे में अब एसआईटी इन लोगों को विभागीय कार्रवाई का भय दिखाकर जांच में शामिल होने को मजबूर करना चाहती है।
विज्ञापन


एक आरोपी हो चुका है पुलिस पूछताछ में शामिल
प्रश्नपत्र ट्रेजरी से परीक्षा केंद्र तक ले जाते समय पवित्र गुलिया के साथ शिक्षा विभाग का एक और कर्मचारी भी शामिल था। यह बोर्ड का प्रतिनिधि था। एसआईटी इसे पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है, लेकिन पूछताछ के दौरान राजेंद्र नामक इस व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आ रही, ऐसे में उसे मामले से बाहर रखा जा रहा है।
बॉक्स
आज होगी अग्रिम जमानत पर सुनवाई
मामले में अहम कड़ी और इंडियन माडर्न स्कूल के संचालक राजेंद्र गल्हयाण की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले राजेंद्र गल्हयाण की याचिका पर 31 दिसंबर को भी सुनवाई हुई थी, लेकिन अदालत ने सुनवाई चार जनवरी तक के लिए टाल दी थी।

इस पर भी सभी की नजरें लगी हुई हैं। अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के बाद पुलिस ने राजेंद्र गल्हयाण को पुलिस जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।

प्रदेश से बाहर हैं आरोपी
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी प्रदेश छोड़ चुके हैं। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के लिए तमाम हाईटेक तकनीक अपनाई जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को उनकी लोकेशन नहीं मिली है।

पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा। ऐसे में अब पुलिस द्वारा फरार लोगों के विभागों को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

वसीम अकरम, एएसपी नरवाना व एसआईटी प्रमुख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें