गांव हाट के हटकेश्वर तीर्थ पर पूजा अर्चना करने के लिए आई नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उसके पिता पर हमला करने का मामला सामने आया है।
घटना में लड़की बेहोश हो गई थी, जिसे उपचार के लिए सफीदों के सामान्य अस्पताल में लाया गया। सफीदों थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति परिवार सहित रविवार को गांव हाट के हटकेश्वर तीर्थ में पूजा अर्चना करने के लिए आया हुआ है। जब वह पूजा करके तीर्थ के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी की ओर जा रहा था तो रास्ते में साइकिल पर सवार एक व्यक्ति खड़ा था। साइकिल सवार को हटाने के लिए कहा तो उसने साइकिल को नहीं हटाया।
इस बात पर उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ युवक आए और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर उसके साथ हाथापाई करने लगे। झगड़ा बढ़ता देख जब उसकी 15 वर्षीय बेटी बीच-बचाव के लिए आई तो उपरोक्त युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके पेट पर पांव से वार कर दिया। इस कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में नाबालिग को सफीदों के सामान्य अस्पताल में लाया गया। बताया जाता है कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।