फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचटेट आज और कल, कड़े सुरक्षा इंतजाम, 22 केंद्रों पर 800 पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 4 और 5 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा में कुल 12,874 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पूरी व्यवस्था की निगरानी तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। जिले को 16 संवेदनशील स्थानों में बांटकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा 19 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी और शहर में 16 नाके लगाए जाएंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र के 500 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस क्षेत्र में साइबर कैफे, फोटोस्टेट, प्रिंटिंग और स्कैनिंग सेवाएं बंद रहेंगी। भीड़ एकत्र करने पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
अभ्यर्थियों को मिलेगी हर संभव मदद : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसपी ने यह भी कहा कि अगर कोई परीक्षार्थी किसी कारणवश परीक्षा केंद्र पर थोड़ा देर से पहुंचता है तो केंद्र अधीक्षक की अनुमति लेकर उसे नियमों के अनुसार हर संभव मदद दी जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों और आम जनता से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में डायल-112 या मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से तुरंत संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित, समान और पारदर्शी परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

परीक्षा शेड्यूल
4 जुलाई: लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा - दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
5 जुलाई: लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा - सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
5 जुलाई: लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें