फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटी की शादी में दिया घरेलू सामान

Wed, 05 Nov 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी41-नंदीशाला में शादी का सामान देने आए आदि शिव शक्ति ट्रस्ट प्रधान वीरेंद्र करसिंधु एवं
विज्ञापन
उचाना। शहर की नंदीशाला में मजदूरी का कार्य करने वाले परिवार की बेटी की शादी में शिव शक्ति ट्रस्ट ने परिवार की मदद की। प्रधान वीरेंद्र करसिंधु अपनी टीम के साथ नंदीशाला में पहुंचे। बेटी के पिता का निधन हो चुका है तो दो बहन व एक भाई है। नंदीशाला में अपनी मां के साथ परिवार के सदस्य मजदूरी का कार्य करते हैं। आठ नवंबर को बेटी की शादी है। शादी में डबल बेड, गद्दे, वाशिंग मशीन, अलमारी, कूलर, कुर्सी, मेज सामान दिया। उन्होंने बताया कि जिस परिवार में शादी है वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं जो नंदीशाला में मजदूरी का कार्य करता है। शादी के बारे में जानकारी मिली तो जो सामान बेटी को दिया जाता है उसमें से कुछ सामान करीब 41 हजार रुपये की राशि का मुहैया अपनी टीम के साथ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें