फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घरेलू सामान और खेत से कृषि यंत्र चोरी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की राम कालोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और घरेलू सामान लेकर चंपत हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राज सिंह ने एफआईआर में बताया कि राम कालोनी में एक मकान है, जो बंद रहता है। इसमें घरेलू सामान रखा हुआ था। वह 5-7 दिन में नियमित रूप से उसकी देखभाल के लिए जाता रहता है। एक अप्रैल की शाम मकान के बाहर गेट नीचे से टूटा था। जब ताला खोलकर अंदर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के ताले टूटे थे। इन्वर्टर बैटरी, एक स्टेपलाइजर, दो छत के पंखे, एक टेबल फैन, 20 हजार रुपये मूल्य के सिक्के, बर्तन, चूल्हा और गैस सिलिंडर, पहनने वाले कपड़े और सूट, कुछ चांदी के सिक्के और चांदी का नारियल आदि चोरी हो गए।
जांच अधिकारी प्रीति रानी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रामराय निवासी ललित कुमार ने एफआईआर में बताया कि तीन अप्रैल दोपहर के समय खेतों से चोरों ने कृषि यंत्र चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें