जींद। भागखेड़ा गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडे व तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव की ही दो महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भागखेड़ा निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में आर्मी की तैयारी करता है। उसके पास 17 सितंबर को किसी जानकार का फोन आया कि उसके घर में घुसकर गांव के पुनीत कुमार, विकास, दलबीर की पत्नी गुड्डी, पुनीत की पत्नी सीमा ने उनकी मां राजबाला के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने दलबीर के लड़के अमित को फोन कर झगड़े का कारण पूछा, तो कुछ नहीं कहा। जब वह घर आकर देखा तो पुनीत और विकास उनकी मां के साथ मारपीट कर रहे थे। पुनीत ने रॉड उसके सिर में मारी। विकास ने उस पर गंडासे से हमला किया। दलबीर ने लाठी से उसके सिर पर वार किया। जब उसको होश आया तो अमित उसके घर पर ईंटें फेंक रहा था और एक हाथ में गंडासा लिए हुए था। इस दौरान आरोपियों ने उसके भाई को भी घायल कर दिया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अमित, पुनीत, विकास, दलबीर, गुड्डी व सीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद