फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 17.60 लाख से छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार

Sat, 11 Mar 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। गांव हसनपुर स्थित आरोही मॉडल स्कूल में छात्रावास के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। इस पर 17.60 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। फिलहाल छात्रावास रहने लायक नहीं था। इसके बाद इसमें छात्राएं रहकर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ममता शर्मा ने बताया कि छात्राओं की सुविधा को देखते हुए स्कूल कैंपस में बनाए छात्रावास के सुधारीकरण का काम स्कूल कमेटी सदस्यों की निगरानी में काम शुरू कर दिया है। छात्राओं को छात्रावास में रहने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। विशेष तौर से 9 वीं से 12वीं कक्षा के छात्राओं के लिए विशेष सुविधा होगी। जिन छात्राओंं को घर से स्कूल आते-जाते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह छात्रावास काफी लाभदायक रहेगी। काफी छात्राएं दूर-दराज से भी आती हैं। यह छात्राएं छात्रावास में रहकर अच्छी पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगी। इसके लिए खाना-पीना फ्री होगा और सरकार की हिदायत के अनुसार जो भी सुविधा छात्राओं के लिए जरूरी होंगी, सभी देने का प्रयास किया जाएगा। आरोही मॉडल स्कूल के एक छात्र व दो छात्राओं ने पीएमटी पास करके एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की है। छात्रा कनिका ने सुपर 100 लेवल की परीक्षा पास की है जबकि साक्षी, मंजित और खुशी ने बुनियाद लेवल दो की परीक्षा पास की है। प्राचार्या ने बताया कि गांव की एसएमसी कमेटी प्रधान बाला देवी, राजेश धनखड़, सत्यवान मलिक, सरपंच मीना, कप्तान के अलावा पंच सोहनलाल, खंड शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल तथा जेई मुकेश का अच्छा सहयोग रहा है। यही नहीं गांव के लोग समय-समय पर इसके लिए स्कूल का दौरा करते हैं और जो भी गांव की तरफ से सहयोग बनता है, उसे पूरा करते हैं। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें