फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को हॉस्टल, शिक्षकों को मिलेंगे क्वार्टर

Fri, 25 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले अस्तित्व मेें आई चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय में जल्द ही छात्रों के लिए हॉस्टल और स्टाफ के लिए क्वार्टर की सुविधा उपलब्ध होगी। लड़कों के हॉस्टल और वीसी निवास के लिए वीरवार को भूमि पूजन किया गया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल दस करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


ब्वॉयज हॉस्टल अगले सत्र से
विवि प्रशासन के मुताबिक, ब्वॉयज हॉस्टल, वीसी निवास और विश्वविद्यालय के गेट का निर्माण एक साल में किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को अलगे सत्र से ही हॉस्टल की सुविधा मिल जाएगी। इसी दौरान शिक्षकों के लिए भी कुछ क्वार्टरों का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।

एनबीसी को दिया जिम्मा
वीरवार को लड़कों के हॉस्टल, फैकल्टी ब्लॉक, मुख्य द्वार और विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर हाउस का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। विवि के उपकुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह का दावा है कि जल्द ही विश्वविद्यालय अपने भव्य रूप में सामने आएगा। ये सभी भवन बनाने का जिम्मा नेशन बिल्डिंग कार्पोरेशन (एनबीसी) को दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान वीसी डॉ. रणजीत सिंह ने एनबीसी के अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


9.60 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक हॉस्टल
विश्वविद्यालय में अब लड़कों के लिए भी हॉस्टल की सुविधा होगी। हालांकि, लड़कियों के लिए यह सुविधा पहले से ही है। फिलहाल भूतल सहित कुल पांच मंजिला भवन का नक्शा तैयार किया गया है। 59677 वर्ग फुट में बनने वाले हॉस्टल में 250 कमरे होंगे, जिसमें 500 से अधिक छात्र रह सकेंगे। हॉस्टल पर कुल 9.60 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

शिक्षकों के लिए बनेंगे क्वार्टर
हॉस्टल के अलावा नए बनने वाले भवनों में वीसी निवास भी शामिल है। 4209 वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले दो मंजिला भवन पर 1.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वीसी निवासी गर्ल्स हॉस्टल के साथ ही बनाया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय में ही सीनियर तथा जूनियर शिक्षकों के लिए अलग-अलग क्वार्टर बनाए जाएंगे। 82 लाख रुपये की लागत से विश्वविद्यालय के गेट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें