फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला भवन पर लगा सरकार की गुमशुदगी का होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में नाकामी के आरोप लगा रही कांग्रेस ने अब प्रचार का अलग तरीका निकाला है। इसके तहत नरवाना स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के घर पर सरकार की गुमशुदगी का होर्डिंग लगाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित सुरजेवाला भवन पर होर्डिंग लगाया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना वायरस से फैली बीमारी के कारण देश व प्रदेश की जनता जनता बेहद परेशान है, लेकिन सरकार में बैठे नेता जेब भरने में जुटे हैं। उन्हें जनता के हालातों से कोई सरोकार नहीं है। निरंतर बिगड़ती स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। सुरजेवाला के घर पर लगाए गए होर्डिंग में पूछा गया है कि कहां है आवश्यक दवाइयां, कहां है ऑक्सीजन, कहां है अस्पतालों में बेड और वैक्सीन जैसे सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें